मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ₹2,1,600 की स्मैक बरामद,एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी,

​मंगलौर / हरिद्वार:

हरिद्वार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को धर दबोचा, जिसके कब्जे से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत ₹2,16,000 आंकी गई है।

एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), हरिद्वार के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया था। उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कस्बा लंढौरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

​लंढौरा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

​निगरानी और सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र से एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुहैब पुत्र युसुफ (निवासी- ग्राम किदवई नगर, तबाल्सा, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

​पुलिस की आगे की कार्रवाई

​कोतवाली मंगलौर में आरोपी के खिलाफ संबंधित एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इस अवैध खेप को कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में किसे सप्लाई करने वाला था।

​बरामदगी विवरण:

  • ​अवैध स्मैक: 7.20 ग्राम
  • ​अनुमानित कीमत: ₹2,16,000

​गिरफ्तार आरोपी:

  • ​नाम: सुहैब पुत्र युसुफ
  • ​निवासी: ग्राम किदवई नगर, तबाल्सा, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

​पुलिस टीम:

  1. ​उ0नि0 नवीन चौहान (नेतृत्वकर्ता)
  2. ​हे0का0 शूरबीर चौहान
  3. ​का0 दिनेश शर्मा

You may have missed