UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…

तनवीर अली हरिद्वार।

UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर,

​मुरादाबाद | विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज (25 अक्टूबर 2026) आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के मद्देनजर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों की संरक्षा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं।

हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद

​परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा, हरदोई, बुलंदशहर, हापुड़ और सीतापुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ स्थापित किए गए। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और टिकट चेकिंग स्टाफ ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया में सतर्कतापूर्वक निगरानी रखी। उद्घोषणा प्रणाली के जरिए लगातार गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी दी जाती रही।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली मॉनिटरिंग

​यात्रियों और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्टेशनों पर स्वयं मोर्चा संभाला:

  • ​मुरादाबाद रेलवे स्टेशन: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा निरंतर निगरानी रखी गई।
  • ​बरेली जंक्शन: सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) श्री अंकित शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  • ​बिजनौर रेलवे स्टेशन: सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) श्री एच.एस.मीना द्वारा व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया।

​इसके साथ ही, मंडल कार्यालय स्थित वार रूम से सभी स्टेशनों और ट्रेनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।

डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर

​यात्रियों को टिकट लेने में लंबी कतारों से बचाने के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM), अनारक्षित व आरक्षित टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों को RailOne ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुक करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

​संचालित की गईं विशेष ट्रेनें

​परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंडल में विशेष गाड़ियों का संचालन किया गया:

  1. ​गाड़ी संख्या 04322 – मुरादाबाद–लखनऊ स्पेशल
  2. ​गाड़ी संख्या 04321 – लखनऊ–मुरादाबाद स्पेशल
  3. ​गाड़ी संख्या 04324 – मुरादाबाद–लखनऊ स्पेशल
  4. ​गाड़ी संख्या 04325 – शाहजहांपुर–बिजनौर स्पेशल
  5. ​गाड़ी संख्या 04326 – बिजनौर–मुरादाबाद स्पेशल

​इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 12558 (आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस) तथा गाड़ी संख्या 13258 (आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस) को बरेली जंक्शन पर 5 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया। स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता के भी विशेष प्रबंध किए गए, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

​(जारीकर्ता: श्री महेश यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल)

You may have missed