श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…

तनवीर अली हरिद्वार।

श्यामपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर मकान मालिकों पर ठोका गया भारी जुर्माना, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही कार्यवाई…

​श्यामपुर / हरिद्वार:

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का एक्शन मोड लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

​इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर किरायेदारों, बाहरी मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कई स्थानों पर बिना सत्यापन के रह रहे लोगों और लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जुर्माना भी वसूला।

​अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और मकान मालिकों को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति या किराएदार को अपने यहां शरण न दें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। श्यामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखने वालों के खिलाफ यह अभियान और भी अधिक कड़ाई के साथ लगातार जारी रहेगा।

You may have missed