सोने के लुटेरे गैंग के मंसूबों को गुजरात के मेहसाणा में देहरादून पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ किया विफल….एसएसपी देहरादून की चौतरफा घेराबंदी के आगे सोना लुटेरे गैंग जा रहे सलाखों के पीछे..मेहसाणा गुजरात में बड़ी वारदात हुई देहरादून पुलिस के सहयोग से विफल..दस दिन से लगातार पीछा करते टीम ने गुजरात मे ड़ाला था डेरा
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता…रिलायंस ज्वेलरी स्टोर डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…डकैती के मास्टरमाइंड शशांक को देहरादून पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार…..
रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दून पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें देते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डालते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी की जा रही थी। आज दिनांक 07/01/24 को देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वेलर्स शोरूम की रैकी करते हुए अवैध अस्लहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शशांक द्वारा मेहसाणा में ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से मेहसाणा में रुककर उक्त शोरूम की रैकी कर रहा था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-विकास कुमार पुत्र मनोज भगत निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार

More Stories
देशभक्ति के रंग में रंगे बहादराबाद टोल प्लाजा पर फहरा तिरंगा: 80वां स्वतंत्रता दिवस मना धूमधाम से,गूंजे देशभक्ति के नारे,तिरंगे को दी सलामी ‘एम्प्लॉई ऑफ द ईयर’ सम्मानित,उत्कृष्ट कर्मी हुए पुरस्कृत,कर्मचारियों का हुआ सम्मान…
हरिद्वार पुलिस का बढ़ा गौरव: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री पदक से अलंकृत, सीएम उत्कृष्ट पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की सराहना…
स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक नगर में शान से फहरा तिरंगा: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संदेश…