तनवीर अली हरिद्वार।
शिवालिक नगर में शान से फहरा तिरंगा: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
शिवालिक नगर:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के रंगों में सराबोर नजर आया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पालिका परिषद कार्यालय, स्थानीय व्यापार मंडलों तथा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पूरी आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव, त्याग, शौर्य, एकता और संकल्प का जीवंत प्रतीक है। आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमें असंख्य वीरों के बलिदान से मिली है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम उनके त्याग को स्मरण रखते हुए अपने कर्मों से राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जाति, क्षेत्र और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। एक स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि शिवालिक नगर का सर्वांगीण विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है।
समारोह के समापन पर राजीव शर्मा ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और संदेश दिया कि “हर घर में तिरंगा, हर हृदय में देशभक्ति और हर कदम राष्ट्र निर्माण की भावना” ही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

More Stories
बिना आरटीओ पंजीकरण बिक रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच: एआरटीओ नेहा झा व निखिल शर्मा की कार्रवाई में दो वाहन ज़ब्त, विक्रेताओं से मांगा स्पष्टीकरण,
सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता: तमंचे के बल पर हुई लूट का 5 का इनामी गिरफ्तार, पुलिस अभियान के तहत 3 आरोपी अब तक सलाखों के पीछे…
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…