तनवीर अली हरिद्वार,
हरिद्वार पुलिस का बढ़ा गौरव: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री पदक से अलंकृत, सीएम उत्कृष्ट पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की सराहना
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय गरिमामय समारोह में हरिद्वार पुलिस के लिए अत्यंत गौरव का क्षण दर्ज किया गया। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान, अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर एवं पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अभय प्रताप सिंह को मेडल प्रदान कर अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों मिले इस सर्वोच्च सम्मान से हरिद्वार पुलिस महकमे में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
उत्कृष्ट पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की सराहना
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों के नेतृत्व, कार्यशैली और समर्पण की सराहना की। हरिद्वार जैसे संवेदनशील और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों में दोनों अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है।
- एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का नेतृत्व: आपके कुशल मार्गदर्शन में हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ विशाल कांवड़ मेले, प्रमुख धार्मिक स्नान पर्वों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को निर्विघ्न संपन्न कराया। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के विशेष प्रयास किए गए।
- एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का समर्पण: शहरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध रोकथाम, त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा संवेदनशील अवसरों पर पुलिस बल के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने में आपकी भूमिका अहम रही है।
पुलिस बल में नई ऊर्जा और मनोबल का संचार
मुख्यमंत्री के हाथों मेडल से अलंकृत होने के बाद हरिद्वार पुलिस के समस्त अधिकारियों और जवानों ने इसे पूरे पुलिस परिवार का सम्मान बताया। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा कार्यनिष्ठा और ईमानदारी को मिलने वाली यह पहचान ग्राउंड जीरो पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाती है और उन्हें अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करती है।
यह सम्मान न केवल एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के लिए एक व्यक्तिगत और गौरवपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि इससे हरिद्वार पुलिस बल में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक नगर में शान से फहरा तिरंगा: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संदेश…
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,