जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
हरिद्वार:–जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को इधर कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसे देखते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह को अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे,जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की तड़के 6 से 7 बजे की बीच बिशनपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगो में भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग कोहरे का फायदा उठा कर भाग गए, लेकिन टीम की सक्रियता से मौके पर दो जे0सी0बी0, एक डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया गया।।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध खनन में जो भी लिप्त पाया जाये, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
अवैध खनन के विरुद्ध इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी व खनन विभाग से विवेक शामिल थे।
एसडीएम अजयवीर सिंह ने बिशनपुर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर…. दो जेसीबी,एक डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर किया सीज…

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।