तनवीर अली हरिद्वार,
देशभक्ति के रंग में रंगे बहादराबाद टोल प्लाजा पर फहरा तिरंगा: 80वां स्वतंत्रता दिवस मना धूमधाम से,गूंजे देशभक्ति के नारे,तिरंगे को दी सलामी ‘एम्प्लॉई ऑफ द ईयर’ सम्मानित,उत्कृष्ट कर्मी हुए पुरस्कृत,कर्मचारियों का हुआ सम्मान,
बहादराबाद टोल प्लाजा पर फहरा तिरंगा: 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित
बहादराबाद। 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बहादराबाद टोल प्लाजा के एडमिन ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, प्लाजा मैनेजर आजाद शर्मा एवं एसकेएम (SKM) कॉन्ट्रैक्टर के मैनेजर राज चौधरी के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के समय उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को भावपूर्ण सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर पूरे टोल परिसर को तिरंगे गुब्बारों, रंग-बिरंगी झालरों और देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगोली से सजाया गया था। जमीन पर बनाई गई “80वां स्वतंत्रता दिवस” की विशेष रंगोली पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
समारोह के दौरान टोल प्रबंधन द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट और निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले कर्मियों को “Employee of the Year” सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के गगनभेदी नारों, मिष्ठान वितरण और जलपान के साथ हुआ।

More Stories
सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता: तमंचे के बल पर हुई लूट का 5 का इनामी गिरफ्तार, पुलिस अभियान के तहत 3 आरोपी अब तक सलाखों के पीछे…
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…