तनवीर अली हरिद्वार।
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम’स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन,मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन
शिवालिक नगर (हरिद्वार)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3 में देश के अमर शहीदों की स्मृति में “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
समारोह का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत बालिका हर्षिता ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति के साथ-साथ उत्तम संस्कार भी देने चाहिए। विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक ने बच्चों से देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले दो बच्चों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
समारोह में कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा एवं ओ.पी. चौहान ने भी विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। इससे पूर्व समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान नंदनी डांस एकेडमी, महिला शक्ति, प्रभु पब्लिक स्कूल, ASK ग्रुप, राजकुमारी डांस ग्रुप और विशेष बालिका नीति सैनी सहित आदया, अनवी, भाग्य, गर्विता, आराना व शिवांगी ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं आरव मेहता, कुसुमाकर पंत, योगेश गुप्ता, राजकुमारी, पूजा अरोड़ा और सुभाष मलिक ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण कविताओं का पाठ कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, कवियों और बाल कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राकेश शर्मा, शरत चन्द्र, अवधेश शर्मा, नेपाल गुप्ता, सर्वेश रानी चौहान, रविन्द्र कुमार चौहान और जयओम गुप्ता का योगदान रहा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, मातृशक्ति और क्षेत्रीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। मंच का प्रभावी संचालन प्रवीण कपिल द्वारा किया गया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर सभासद पंकज चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, हरि ओम चौहान, अनिल माथुर सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…