तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस पर सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन के तहत राव साबान राजपूत सम्मानित
हरिद्वार। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पीएनबी मंडल कार्यालय, हरिद्वार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान माननीय मंडल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख श्री अविनाश कुमार एवं पूर्व महा प्रबंधक श्री राज कुमार द्वारा राव साबान राजपूत को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राव साबान राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के लिए उनका हृदय से धन्यवाद किया।
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,

More Stories
पड़ोसन ही निकली चोर: गुरुबक्श विहार में लाखों के जेवरात चोरी मामले का कनखल पुलिस ने खुलासा कर, पड़ोसन को किया गिरफ्तार,करीब 5 लाख के जेवरात किए बरामद…
विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने किया निरीक्षण, 10 अक्टूबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक्कड़ कलां में आयोजित होगा वृहद शिविर, जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त होंगे मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी व SSP भी करेंगे शिरकत…
कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जीआरपी एसपी अरुणा भारती ने रेल अधिकारियों संग की समन्वय बैठक, जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार में आयोजित हुई संयुक्त गोष्ठी; सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं का तैयार हुआ खाका,अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विकास, पार्किंग व्यवस्था और आपदा प्रबंधन एसओपी (SOP) पर बनी सहमति…