थाना-बुग्गावाला:–अज्ञात शव मिला तो क्षेत्र में मची हडकंप, अथक प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने की शिनाख्त।घटनाक्रम की शिकायत मिलने के 48 घण्टे के भीतर हत्यारे तक पहुंची पुलिस टीम,ब्लाईंड मर्डर का खुलासा पुलिस टीम के अथक मेहनत का रहा नतीजा, खुलासा देख परिजन भी हैरान,प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए साले की हत्या की बिसात साथियों संग मिलकर जीजा अमजद ने थी बिछाई,एसएसपी हरिद्वार ने खुलासा करने पर थपथपाई थानाध्यक्ष की पीठ, दी शाबाशी,आरोपी जीजा और साथी साईर अली कई मुकदमों में हैं नामजद।।
दिनांक 30.12.2023 को थाना बुग्गावाला के तेलपुरा नदी के किनारे रेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने पर पर क्षेत्र में सनसनी मच गई थी। शव का पंचायतनामा व पहचान करने के लिए की 72 घण्टे रुड़की की मोर्चरी में रख बस अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य-मुख्य स्थानों पर मृतक के पम्पलेट चस्पा किये गये।दिनांक 02.01.2024 को मकसूद निवासी सिरचन्दी भगवानपुर ने शव को अपना पुत्र मुकीम बताते हुए शिनाख्त की और पोस्टमार्टम के बाद शव का अन्तिम संस्कार किया। मृतक की माता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुत्र की हत्या के संबंध में थाना बुग्गावाला में मु0अ0स0 03/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने के करीब 48 घंटे के भीतर शेरपुर अड्डा विहारीगढ जिला सहारनपुर से हत्या के 03 अभियुक्तों को आला-ए-कत्ल व घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट LXI सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की । अभियुक्तों को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किए जाने की तैयारी प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त–
(1) अमजद पुत्र इखलाक निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उ0प्र0
(2) साईर अली उर्फ छोटा पुत्र हमीद निवासी मुकर्रम पुर कालावाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
(3) गुफरान पुत्र फुरकान निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उ0प्र0
विवरण पूछताछ
कब्जे में आए अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि मृतक मुकीम अपने पिता का अकेला बेटा था और बापू के पास मुनाफे वाली जमीन बहुत थी। मुकीम के जीजा अमजद ने षड्यंत्र रचकर जमीन की वसियत अपने नाम करवायी। मुकीम की शादी तय होने की खबर मिलने पर अमजद को लगा कि अब तो प्रॉपर्टी हाथ से गई।
प्रॉपर्टी बचाने के लिए मृतक के जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दि0- 29.12.2023 की रात को मुकीम की हत्या कर शव को तेलपुरा नदी के किनारे रेत में दबा दिया।
अभियुक्त साईर अली का अपराधिक इतिहास-
1- FIR N. 633/23 धारा 8/21 NDPS ACT चालानी थाना भगवानपुर
2- FIR N. 402/21 धारा 4/25 आयुध अधिनियम चालानी थाना फतेहपुर
3- FIR N. 405/21 धारा 8/21 NDPS ACT चालानी थाना फतेहपुर
4- FIR N. 407/21 धारा 414/465 IPC चालानी थाना फतेहपुर
अभियुक्त अमजद का अपराधिक इतिहास-
1- FIR N. 128/14 धारा 392 आईपीसी थाना बिहारीगढ़
2- FIR N. 236/14 धारा 3/3 उ0प्र0 गुंडा अधिनियम चालानी थाना बिहारीगढ़
विवरण बरामदगी-
आलाकत्ल गाड़ी को खींचने वाला लोहे का टो- चन बोल्ट, गमछा सफेद कलर
घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट LXI
पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा
2-अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह
3-हे0का0 कुन्दन सिंह
4-हे0का0 कुश कुमार
5-का0 मनोज यादव
6-का0 रविन्द्र भण्डारी
7-का0 रमेश राणा
8-का0 विक्रम
9-का0 हरिओम
10-का0 विकास
11-कानि0 चालक अमित सेमवाल
CIU टीम रुड़की-
1-उ0नि0 दिलवर नेगी
2‐कानि0 कपिल
3-कानि0 सुरेश रमोला

More Stories
Highly/बहुत ज्यादा ब्याज लगाकर उत्पीड़न करने का आरोप, लाखों वापिस देने के बाद भी, 25 लाख की फिर डिमांड, पीड़ित ने पिरान कलियर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई करने की मांग की, ब्याज वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय व सुरक्षा की लगाई गुहार,
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,