सिडकुल पुलिस ने चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।।
मुखबिर सूचना पर सिड़कुल पुलिस की छापेमारी, 02 वाहन चोर दबोचे,अभियुक्तों की निशांदेही पर सिड़कुल क्षेत्र से चोरी 03 दोपहिया वाहन बरामद,वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध जनपद स्तर पर गठित विशेष टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 03.12.2023 को सिडकुल पुलिस द्वारा महिन्द्रा चौक सिडकुल से दो व्यक्तियो अमजद व मौ0 आरिफ उर्फ सोनू को दबोचा। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों की निशांदेही पर सिड़कुल व रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई 03 अदद मोटर साईकिल बरामद की।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी को टीम गठित की गई थी। एएसआई सुभाष रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने महिंद्रा चौक से वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि मोटरसाइकिल क्षेत्र से चोरी की गई थी। बताया कि इसके अलावा उनकी निशानदेही पर सिडकुल एवं रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपियों का नाम अमजद पुत्र रियासत उर्फ छोटा निवासी ग्राम बहबलपुर भगवानपुर और मोहम्मद आरिफ उर्फ सोनू पुत्र अनवर शाह निवासी गांव रोशनाबाद सिडकुल है। आरोपी मोटरसाइकिल को औने-पौने दाम में बेचने की तैयारी में थे।
विवरण अभियुक्त-
1- अमजद पुत्र रियासत उर्फ छोटा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बहबलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार
2-मौ0 आरिफ उर्फ सोनू पुत्र अनवर शाह निवासी ग्राम रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार
अभियोगों का विवरण-
1- मु0अ0सं0 595-2023 धारा 379 भादवि चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 537/23 धारा 379 भादवि चालानी थाना रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी –
1- मो0सा0 सुपर सप्लेण्डर
2- मो0सा0 अपाचे
3- मो0सा0 एच०एफ० डीलक्स
पुलिस टीम में,
1- अ030नि0 सुभाष रावत
2- हे0का0 28 गोपीचंद
3- कॉ0 685 गजेन्द्र
4- का0 1352 ललित बोहरा शामिल रहे।

More Stories
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…