तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया। ज्वालापुर में एक अवैध निर्माण की पांचवी मंजिल पर भी टीम ने सील की कार्रवाई की। वहीं सलेमपुर मेहदूद क्षेत्र में 10.5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया।
सोमवार को एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार सप्तसरोवर में हैप्पी सिंह, पुरुषोत्तम और अनूप तिवारी द्वारा अवैध भवन का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों निर्माण को सील कर दिया। साथ ही श्रवण नाथ नगर में ललित अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण की पांचवीं मंजिल को सील किया गया है। वहीं ग्राम सलीमपुर महदूद में रामवीर आदि द्वारा 10.5 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। मौके पर टीम द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को सील किया है।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया। ज्वालापुर में एक अवैध निर्माण की पांचवी मंजिल पर भी टीम ने सील की कार्रवाई की। वहीं सलेमपुर मेहदूद क्षेत्र में 10.5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया।

More Stories
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…