तनवीर अली हरिद्वार,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान,
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के मनमोहक देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
परेड और बैंड में लहराया परचम
विद्यालय के विद्यार्थियों ने बीएचईएल हरिद्वार स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड में भी अपनी छाप छोड़ी। परेड प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर की बालिका टीम ने प्रथम और बालक टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल बैंड को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।
बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र हुए सम्मानित
इस अवसर पर बीएचईएल के प्रबंध निदेशक द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों—प्रज्ञन्या सक्सेना, विक्रांत सिंह भदौरिया, सृष्टि कुमारी और मान्या चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार और अभिभावकों के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रगान और देश सेवा के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।

More Stories
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…