तनवीर अली हरिद्वार।
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज’
हरिद्वार। जीआरपी पुलिस लाइन परिसर में हरियाली तीज का पावन पर्व महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस परिवारों में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं एवं महिला सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, ड्राइंग, मिस तीज एवं मिस ड्रेस प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही महिलाओं ने झूला झूलकर, लोकगीत गाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर तीज की परंपराओं को जीवंत कर दिया।
प्रतियोगिता के दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रवीणा सिद्दौला को ‘मिस तीज’ चुना गया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक (रेलवेज) उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी हरिद्वार), सुदेश कौर (माताजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार), निकिता अग्रवाल (पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ आयुष अग्रवाल) तथा एकता जोशी (पुलिस अधीक्षक, 40वीं बटालियन हरिद्वार) ने शिरकत की।
एसपी रेलवे सुश्री अरुणा भारती ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं। कार्यक्रम का समापन बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

More Stories
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…