जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ,
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने समस्त पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने का आह्वान करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि नागरिकों की सेवा और रेल यात्रियों की सुरक्षा पुलिस बल की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन:
ध्वजारोहण एवं औपचारिक कार्यक्रम के उपरांत पुलिस लाइन में विभिन्न मनोरंजक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें रस्साकशी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर गेम और बोल ट्रे रेस जैसी स्पर्धाओं में अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों व बच्चों को एसपी जीआरपी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…