तनवीर अली हरिद्वार,
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
ज्वालापुर (हरिद्वार)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक स्थल मंडी का कुआं, ज्वालापुर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने की। मंच का सफल संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. झांगीराम एवं भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आलोक शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में सभी धर्मों और वर्गों का अमूल्य योगदान रहा है। जहां एक ओर साधु-संतों ने जंग-ए-आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी, वहीं दूसरी ओर उलेमाओं ने गुलामी को नकारते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया और मुल्क को आजाद कराने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खां को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रसिद्ध पंक्तियां दोहराते हुए कहा:
”बहार आ जाएगी उस दिन जब अपना बागबां होगा,
शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।”
विशिष्ट अतिथि कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे बुजुर्गों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व संघर्ष व शहादत का ही परिणाम है।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद, और रियाज़ अली एडवोकेट ने भी संबोधित कर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर सोम त्यागी, सतीश दुबे, इदरीश मंसूरी, जाकिर सलमानी, इरशाद खान, सुल्तान खान, उमर फारूक, जुल्फिकार अंसारी, मोहम्मद तौकीर, इरफान शाह, एजाज अली, तनवीर अली, हाफिज मंसूर अली, नौशाद बेग, फुरकान मंसूरी, ललित कुमार, और नरेश पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: छत्तीसगढ़ से 3 महीने से लापता 14 वर्षीय छात्र को हर की पौड़ी से किया सुरक्षित रेस्क्यू, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और AHTU टीम के प्रयासों से परिजनों की खोई खुशियाँ लौटीं; इकलौते बेटे को पाकर पिता ने जताया पुलिस का आभार…
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…