थाना सिडकुल….06 साल से गायब बेटे को तलाशने सीतापुर उत्तरप्रदेश से हरिद्वार पहुंचा परिवार,लंबे इंतजार का हरिद्वार पुलिस ने किया खात्मा, बेटे को बरामद कर किया परिजन के सुपुर्द,बेटे को वापस पाकर रोते-बिलखते परिवार ने हरिद्वार पुलिस की मानवीय कार्यशैली का किया गुणगान
वर्ष 2017 में बिलौली बाजार सीतापुर निवासी अंकेश अपने घर पर यह बताकर निकला था कि वह हरिद्वार कंपनी में काम करने जा रहा है। घर से निकलने के बाद अंकेश ने अपने परिजनों के साथ बातचीत करनी बंद कर दी और अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया। अंकेश से किसी प्रकार से सम्पर्क न होने पर परिजनों इस संबंध में अपनी स्थानीय पुलिस से मदद मांगी गई लेकिन किसी भी प्रकार की सकारात्मक सूचना न मिलने पर परिजनों ने मदद की आस में हरिद्वार का रुख किया।
इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर थाना सिड़कुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरु की और विभिन्न माध्यम से प्रयास कर गुमशुदा युवक को आखिरकार नवोदय नगर सिडकुल से सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की।
युवक की सकुशल बरामदगी पर भावुक परिजनों ने भीगी पलकों के साथ सकारात्मक सहयोग एवं बेटे की तलाश के लिए हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया।
पुलिस टीम का विवरण-
- SO सिड़कुल मनोहर भंडारी
- Ad.SI संजय चौहान
- C. सुरेन्द्र राणा

More Stories
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…