कोतवाली ज्वालापुर……नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही हाथ लगी बड़ी कामयाबी,06 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा, पहले भी कई बार भेजा गया जेल,ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाना है,उत्तराखंड को नशा मुक्त कराना है”
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर /क्षेत्राधिकार ज्वालापुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त के क्रम में दिनाक 30-11-2023 चक्की वाली गली लाल मन्दिर से रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को 06 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा।
अभियुक्त रिंकू उपरोक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर है पहले भी कई बार थाने जेल जा चुका है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम रिंकू शर्मा पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी
1-6 किलो अवैध गांजा
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह
2-व0उप0ज्वालापुर संतोष सेमवाल
3-उ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमर प्रभारी चौकी रेल
4-का0 732 गणेश तोमर
5-का0 42 संजय रावत शामिल रहें।

More Stories
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…