वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देशन मे कोतवाली लक्सर पुलिस की बडी कार्यवाही,कोतवाली लक्सर क्षेत्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिये किये गये कई वाहन सीज,कोतवाली लक्सर के बाहर खडे सीज वाहनो की लगी लम्बी कतार।
जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिये दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा लगातार का जा रही छापेमारी मे अवैध रूप से खनन कर रहे कई ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली को पकडकर सीज किया जा रहा है।कल शाम भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सुल्तानपुर क्षेत्र से अवैध खनन के साथ सीज की गई है।अवैध खनन की रोकथाम हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। खनन से लदे वाहन जो सीज हुए है उनकी कोतवाली लक्सर के दोनो ओर लम्बी कतार लग गई है। अवैध खनन पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही से खनन माफियो मे हडकम्प मचा हुआ है।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…