तनवीर अली हरिद्वार।
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
कार्यक्रम के समापन पर एएनटीएफ टीम ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस संदेश को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। पुलिस टीम ने सभी उपस्थित लोगों को नशा संबंधी जानकारी और मदद के लिए जारी केंद्र सरकार के मानस पोर्टल (MANAS Portal) के हेल्पलाइन नंबर 1933 तथा अन्य पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया।
हरिद्वार। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) शाखा हरिद्वार द्वारा स्कूलों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत एएनटीएफ की टीम ने पुलिस मॉडल स्कूल (40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार) तथा दीक्षा राइजिंग स्कूल का दौरा किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशे के कारण शरीर, मानसिक स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले घातक परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वीडियो के माध्यम से दी जानकारी, दिलाई राष्ट्रीय प्रतिज्ञा
छात्रों को नशीले पदार्थों के खतरों के प्रति सचेत करने के लिए जागरूक करने वाली विशेष वीडियो क्लिप्स दिखाई गईं। इसके साथ ही, एएनटीएफ टीम ने दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को जीवन में कभी भी नशा न करने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई।
मानस पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में किया जागरूक
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के लगभग 350 छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने पुलिस विभाग और एएनटीएफ हरिद्वार की इस पहल की सराहना की।

More Stories
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, कार्यशाला में बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’…