तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल,
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने और समझाने के बाद भी शांत न होने पर नगर कोतवाली पुलिस ने 5 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। मामला मुकदमेबाजी की रंजिश से जुड़ा है, जहां आरोपी एक युवक से अभद्रता और हाथापाई कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को इंडस्ट्रियल चौकी पुलिस टीम निर्मला छावनी क्षेत्र में शांति-सुरक्षा और चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान पुंडीर की चक्की के पास पुलिस को 5 युवक प्रिंस नामक युवक के साथ तीखी बहस और मारपीट करते मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए और प्रिंस से हाथापाई पर आमादा हो गए।
मामला किसी पुराने मुकदमे को लेकर दर्ज कराने की नाराजगी का बताया जा रहा है, जिसकी रंजिश में आरोपी प्रिंस को निशाना बना रहे थे। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। किसी संज्ञेय अपराध और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों को धारा 170/126/135 (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- मनीष (26 वर्ष) पुत्र नरेश सिंह, निवासी यादव मिलन, ब्रह्मपुरी
- बोबी गिरी (19 वर्ष) पुत्र प्रदीप गिरी, निवासी मनसा देवी मार्ग, जोगिया मंडी
- धीरज गिरी (22 वर्ष) पुत्र प्रदीप गिरी, निवासी मनसा देवी मार्ग, जोगिया मंडी
- करन उर्फ नंदी (24 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र, निवासी भीमगोड़ा, गुसाईं गली
- मोहित (23 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बंगाली बस्ती, ब्रह्मपुरी
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन तिवारी, सुमित कुमार और सौरभ नौटियाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

More Stories
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, कार्यशाला में बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’…