तनवीर अली हरिद्वार।
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार। जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सिडकुल पुलिस ने 5.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष (एसओ) अजय शाह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर एसओ अजय शाह ने सिडकुल क्षेत्र में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। इसी दौरान 17 अगस्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने होटल रजवाड़ा के पास दबिश देकर आरोपी संदीप (पुत्र मांगेराम, निवासी पाल मार्केट कॉलोनी, सिडकुल) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ अजय शाह के अलावा उप-निरीक्षक अनिल सैनी और कांस्टेबल कुलदीप मुख्य रूप से शामिल रहे।

More Stories
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, कार्यशाला में बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’…