हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट वीसी कक्ष में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में खनन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने उप खनिज चुगान कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बैठक में जिन-जिन खनन पट्टों की वैधता है तथा जो सभी मानकों को पूर्ण करते हैं, को आगामी 01 अक्टूबर,2023 से उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ करने की संस्तुति प्रदान की। इसमें वन निगम के तीन लाट-रवासन-1, रवासन-2 तथा कोटावाली भी शामिल है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, वन विभाग के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलक्ट्रेट में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक में….रवासन ओर कोटावाली नदी मे खनन चुगान 1 अक्टूबर से…जिला अधिकारी ने जारी किए आदेश….

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…