सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से बेनकाब हुए चोर,  केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार,

तनवीर अली हरिद्वार,

सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से बेनकाब हुए चोर,  केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार,


हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केबिन केयर कंपनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 14 अगस्त 2026 को केबिन केयर कंपनी के प्रतिनिधि कुलदीप (पुत्र महेंद्र) ने थाना सिडकुल में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने कंपनी के भीतर से कीमती तार, मोटर व अन्य बिजली का सामान पार कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332/26 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 15 अगस्त को सूर्य नगर कॉलोनी तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से दो सफेद कट्टों में केबिन केयर कंपनी से चोरी किया गया माल बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (पुत्र समीम, निवासी स्योहारा, बिजनौर, हाल निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार) और साहिल (पुत्र शहजाद, निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार) के रूप में हुई है।
यह सामान हुआ बरामद:
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पीस PLCN (10 CIDR-D-V2), 4 पीस एयर ब्रेक पावर कांट्रैक्टर, 2 पीस सिमंस कंपनी की MCB, 2 पीस MCB के पार्ट (सिमंस कंपनी), 1 पीस सिलेक्ट्रॉन कंपनी का टाइमर, सिस्का LED व कुमार LED कंपनी की स्ट्रीट लाइटें तथा लगभग 90 मीटर कॉपर वायर बरामद किया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You may have missed