गांजा तस्करी कर रहे महिला और पुरुष आए गिरफ्त में,कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
कोतवाली ज्वालापुर:-माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैकिंग दिनाक 25-09-2023 को 01अभियुक्त व 01अभियुक्ता को क्रमशः 1किलो 160 ग्राम व 1किलो 40 ग्राम गांजे के साथ जग्गू घाट लाल मन्दिर कालोनी ज्वालापुर से दबोचा। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 738/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त–
1.विजय चौधरी पुत्र स्वर्गीय हरज्ञान चौधरी निवासी ग्राम गोपालपुर थाना नहटौर जनपद विजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चक्की वाली गली राजीव नगर कोलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2-विमला देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी आदर्श नगर कॉलोनी नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चक्की वाली गली राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
1-2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
2-400₹ नगद
पुलिस टीम में,
- उ0नि0 विकास रावत
2-उ0नि0 संन्दीपा भंडारी
3-का0 रणवीर सिंह
4-का0 अजय पवार शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…