पुलिस के हत्थे चढ़ा फायरिंग करने वाला शातिर अपराधी,कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
कोतवाली मंगलौर:-कोतवाली मंगलौर पर दिनांक 23.9.2023 को वादी प्रीतम सिंह निवासी ग्राम घोसीपुरा द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर द्वारा स्वयं के घर पर अज्ञात बाइक सवारों पर तमंचा/बंदूक लेकर फायरिंग करने, मंगल उर्फ मोनू से ₹5000 मांगने व पैसे न देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दी। उक्त आरोपों के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 504, 387, 336 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना जघन्य प्रकार के होने के कारण अभियुक्त की धर पकड़ हेतु गठित की गई पुलिस टीम द्वारा लगातार मेहनत कर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आने जाने वाले रास्ते तथा लिंक मार्गो पर सीसीटीवी कैमरा खंगालने का भी कार्य किया गया। किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 24.9.2023 को पुलिस टीम ने घटना में सम्मिलित 01 अभियुक्त को वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर के साथ दबोचा। नियम अनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पकड़ा गया अभियुक्त
1-मंगल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार
बरामद माल
1- एक अदद तमंचा 315 बोर, मय दो जिंदा कारतूस
पुलिस टीम में,
1- प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार
3- उप निरीक्षक मनोज सिरोल
4- कांस्टेबल किशन देव राणा
5- कांस्टेबल अर्जुन
6- कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे।

More Stories
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई
“ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक,पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।