पुलिस कार्यालय के अपने पहले निरीक्षण में बेहद सख्त तेवर में दिखे एस.एस.पी.,लापरवाही बरतने पर शाखाओं में तैनात कर्मियों के कसे पेंच,सर्किल ऑफिसर खुद देखें एसआर केस, पेशकार के भरोसे न रहें,तल्ख तेवर दिखाते हुए शाखाओं में तैनात कर्मियों को रजिस्टर अपडेट करने के दिए निर्देश,अगले औचक निरीक्षण में दिखी कमियां तो सम्बन्धित का नपना तय, होगी सख्त विभागिय कार्यवाही,शिकायती प्रार्थना पत्रों का जल्द हो निस्तारण, लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नही।
पुलिस कार्यालय हरिद्वार
आज दिनांक 20.09.2023 को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद का चार्ज ग्रहण करने के पश्चात पहली बार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार स्थित शाखाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री डोबाल द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में तैनात स्टॉफ से संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी करते हुए रजिस्टरों में डाटा इंट्री अध्यावधिक न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले निरीक्षण में यदि ऐसी कमी पायी गई तो सम्बन्धित कर्मी कड़ी विभागिय कार्यवाही के लिए तैयार रहे।एस.आर. केस सम्बन्धित पत्रावली का अवलोकन करने पर समस्त क्षेत्राधिकारी गण को निर्देशित किया कि एस.आर. केस से सम्बन्धित प्रकरणों में स्वयं भलीभांती अवलोकन कर अपने हस्तलेख में टिप्पणी अंकित करना सुनिश्चित करें।शिकायत प्रकोष्ठ शाखा में रजिस्टरों का अवलोकन करने पर कुछ शिकायती प्रार्थना पत्र दीर्घ अवधि से लम्बित पाए जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुए एस.एस.पी. द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय को साप्ताहिक रुप से थानावार शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गये।सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनता एवं पुलिस विभाग में नियुक्त कर्मियों के वेलफेयर से सम्बन्धित किसी भी प्रकरण में देरी से बचते हुए तत्काल समाधान किया जाए। अपनी समस्या अथवा पुलिस से सम्बन्धित कार्य हेतु पुलिस कार्यालय आने वाले आमजन से मधुर व्यवहार करते हुए उनकी पूरी मदद करने के भी निर्देश दिए गये।निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम अजय गणपति कुमार, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल सहित सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…