“कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा,अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में दर्ज है कई मुकदमें।
कोतवाली लक्सर पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि पंचेवली मंदिर की तरफ को जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति संदिग्ध है, जिसके पास अवैध तंमचा है, तथा उक्त व्यक्ति किसी अपराध को कारित करने की फिराक में है। जिस सूचना पर तत्काल लक्सर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चाँदवीर पुत्र स्व0 श्रवण कुमार निवासी प्रतापपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0-756 /23 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुछ दिन पहले कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अभियुक्त चाँदबीर उपरोक्त के द्वारा ग्राम झीवरहेडी में स्थित गणपती स्टोन क्रेशर में जाकर क्रेशर में काम कर रहे व्यक्तियों के साथ गाली गलौच की तथा तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिस सम्बन्ध में भी अभियुक्त चाँदबीर उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-चाँदवीर पुत्र स्व0 श्रवण कुमार निवासी प्रतापपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार
बरामदगी-
01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 723/23 धारा 147/148/149/307/323 भादवि
2-मु0अ0सं0 786/2022 धारा 147/148/149/323/504 भादवि व 3(1)(द) एससी/एसटी एक्ट
3-मु0अ0सं0 885/2022 धारा 60 आबकारी एक्ट
4- मु0अ0सं0 32/2022 धारा 60 आबकारी एक्ट
5-मु0अ0सं0 669/2020 धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि
6-मु0अ0सं0 24/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट
7-मु0अ0सं0 26/2020 धारा 323/504/506 भादवि
8-मु0अ0सं0 37/2022 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम
9-मु0अ0सं0 1090/2022 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम
पुलिस टीम में,
1 – उ0नि0 नवीन चौहान- कोतवाली लक्सर
2- अजीत तोमर- कोतवाली लक्सर
3-कानि0 राजवीर सिंह- कोतवाली लक्सर शामिल रहें।

More Stories
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई
“ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक,पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।