मोबाइल लूट करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा,अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/लूटे गये 02 मोबाईल व 03 चाकू बरामद,नशे के शौक पूरा करने को करते थे चोरी/लूट की घटनाएं,मोबाइल चोरी एवं लूट के प्रकरणों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, इन मामलों का खुलासा भी जनपद पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है::एसएसपी हरिद्वार
थाना बहादराबाद:-दिनांक- 03.09.23 को इरफान द्वारा तीन व्यक्तियों द्वारा मोबाईल छीनकर भागने की शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में मु.अ.सं.- 352/2023 धारा- 392 भादवि पंजीकृत किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की तलाश/ गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय अभियुक्तों की तलाश की गयी। लगातार प्रयास एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त इसरार, कुर्बान व सलमान को मरगूबपुर गांव मस्जिद के पास से दबोचने में सफलता हासिल की।अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाईल फोन रेडमी व अन्य 02 मोबाईल फोन व तीन अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
विवरण अभियुक्त:-1- इसरार पुत्र सफाकत नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- कुर्बान पुत्र मुजफ्फर नि0 उपरोक्त
3- सलमान पुत्र इरशाद नि0 उपरोक्त
बरामद माल:-मु0अ0सं0- 352/23 से सम्बन्धित मोबाईल फोन रेडमी व अन्य 02 माबाईल तथा 03 चाकू नाजायज
पुलिस टीम में,1- प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद रविन्द्र शाह
2- उ0नि0 पंकज कुमार
3- हे0कानि0 राकेश नेगी
4- कानि0 चन्दन सिंह शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…