शातिर मोबाइल स्नैचर गैंग के कॉलर तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ,भीड़ के बीच राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर होते थे मौके से फरार,लूट की घटनाओं में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित 02 अभियुक्त आए गिरफ्त में,कब्जे से मुकदमों सम्बन्धित 02 मोबाइल सहित कुल 13 मोबाइल किए बरामद।
कोतवाली रानीपुर:–अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा भीड़ के बीच मोबाइल छीन कर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में दिनांक 03.09.2023 कोतवाली रानीपुर में अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध दर्ज किए गए मु0अ0सं0 393/23 व मु0अ0सं0 394/23 धारा 392 भा.द.वि. में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए अल्प समय में प्रकरणों से जुड़े दोनों अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की।सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरो फुटेज के माध्यम से अभियुक्तो की सुरागरसी/पतारसी हेतु कोतवाली रानीपुर व सी0आई0यू0 को मिलाकर गठित की गई संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजतिलक व मोहित को पेट्रोप पम्प के पास शिवालिक नगर से घटना मे प्रयुक्त वाहन व लूट के 02 मोबाईल के साथ दबोचा। अभियुक्तों की निशांदेही पर लूट/चोरी के विभिन्न कम्पनी के अन्य 11 मोबाईल भी बरामद किये गए है ।
नाम पता अभियुक्त-
1.राज तिलक पुत्र धूम सिंह निवासी किरतपुर, बिजनौर उ0प्र0 हाल पता सिडकुल
2.मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल
बरामदगी-
- मु0अ0सं0 393/23 धारा 392,411 भादवि से सम्बन्धित मोबाईल vivo कम्पनी
- मु0अ0सं0 394/23 धारा 392,411 भादवि से सम्बन्धित मोबाईल mi कम्पनी
- विभिन्न कम्पनी के अन्य 11 अदद मोबाईल
- घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल प्लसर
पुलिस टीम में,
1.प्रभारी निरीक्षक रानीपुर नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2.व0उ0नि0 नितिन चौहान
3.उ0नि0 महिपाल सैनी
4.का0 दीप गौड,
5.का0 अजय कुमार,
6.कां0 विवेक
7.कां0 गम्भीर तोमर
8.का0 अर्जुन रावत
9.का0 महेशानन्द जोशी शामिल रहें।
सी0आई0यू0 टीम में,
1.अ0उ0नि0 सुन्दरलाल
2.का0 वसीम शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…