पुलिस ने ड्रग्स इन्सपेक्टर को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाईयां बेचे जाने की मिल रही थी शिकायते,दो मेडिकल स्टोर को किया गया सीज अन्य को दी गई चेतावनी,एक मेडिकल स्टोर स्वामी के विरूद्ध किया गया कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत,स्टोर से बरामद किये गये बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन एवं सामग्री।
कोतवाली लक्सर-कोतवाली लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर नशीली इंजेक्शन बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देशन के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा ड्रग निरीक्षक को साथ लेकर थाना लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर मे एक मेडिकल स्टोर मे चैकिगं के दौरान प्रतिबन्धित दवाईयो को अवैध रूप से बेच रहे मैडिकल स्टोर संचालक सलाउद्दीन पुत्र मोहसीन नि0 सुल्तानपर लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर से 71 ट्रामाडोल इन्जैक्शन, 830 एल्प्राजोलम टेबलेट, 37 Parvion-spas , कैप्सूल बरामद किये गये।
जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर में अभि0 सलाउदीन उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-718/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई साथ ही कोतवाली लक्सर क्षेत्र के क़स्बा लक्सर, खंडजा आदि स्थानों मे मेडिकल की दुकानों मे छापेमारी पर अनियमितता पाये जाने पर ग्राम खंडजा व ग्राम बाहदरपुर मे 02 मेडिकल की दुकानों को भी सीज किया गया तथा अन्य मेडिकल की दुकान स्वामियों को नकली दवाई व तय मानक तिथि के बाद की दवाई को रखने व बेचने के सम्बन्ध मे चेतावनी दी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
सलाउद्दीन पुत्र मोहसीन नि0 सुल्तानपर लक्सर हरिद्वार
बरामद नशील दवाईयां.
1- ट्रामाडोल इन्जैक्शन – 71
2- एल्प्राजोलम टेबलेट – 830
3- Parvion-spas , कैप्सूल37
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार- कोतवाली लक्सर हरिद्वार
3- का0 1564 जयपाल सिंह – कोतवाली लक्सर
4- का0 1014 देवेन्द्र सिह – कोतवाली लक्सर
5- का0 192 अनूप पोखरियाल- कोतवाली लक्सर शामिल रहें।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह ने हरिद्वार पुलिस में किया फेरबदल…4 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, एसआई राकेश कुमार को मिली सुमन नगर चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी,
बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने ईंधन बचत हेतु कर्मचारियों से की अपील, आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की है आवश्यकता, रंजन कुमार..
STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध की एक ओर बड़ी कार्यवाही, थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को 129 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरप्तार, बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए,