वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है हरिद्वार पुलिस,जागरुकता अभियान के पश्चात अब चालान की कार्यवाही की गई शुर,यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं, खुद भी समझदार बनें और अपनों को भी समझाएं :: एसएसपी
दिनांक 12.08.2023 को एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस हरिद्वार व सी0पी0यू0 हरिद्वार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।इस दौरान टीम ने कुल 100 उल्लंघनकर्ताओं का चालान करते हुए 08 वाहन सीज किए गए। ओवरस्पीड में 05 चालान, बिना हेलमेट के 05 चालान, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने पर 01 चालान, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 10 चालान, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 08 चालान, नो पार्किंग में 50 चालान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 08, शराब पीकर वाहन चलाने पर 05 चालान, मोबाइल फोन के प्रयोग पर 02 चालान व अन्य में 06 चालान करते हुए कुल ₹10600/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…