“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत एसएसपी द्वारा पुलिस स्टाफ को दिलाई गई शपथ….एसएसपी द्वारा सभी को हर घर तिरंगा लगाने व देश प्रेम की भावना जगाने के लिए किया प्रेरित।
आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” अभियान में आज एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना अध्यक्ष व कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को “अमृतकाल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई साथ ही देश के शहीद वीर और वीरांगनाओं को सम्मान देते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।अमृत महोत्सव को मनाए जाने का उद्देश्य सभी को बताते हुए एसएसपी द्वारा सभी को हर घर तिरंगा🇮🇳 लगने के लिए प्रेरित किया और नागरिकों के दिल में अपने राष्ट्र के प्रति देशप्रेम की भावना जगाने व देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करने को प्रोत्साहित किया।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…