हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर में मुर्गी फार्म की आड़ में कच्ची शराब का एक अड्डा पकड़ में आया है। आबकारी विभाग की टीम में छापा मार कर 100 लीटर कच्ची व पक्की शराब और हजारों लीटर लाहन बरामद किया है।जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर देहात क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर शाहपुर गांव में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा गया तो अंदर कच्ची शराब और लाहन बरामद हुआ। फार्म मुर्गी पालन के बजाय शराब का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। अभी तक की पड़ताल में अनिल, सुनील, कृष्ण और नीटू के नाम सामने आए हैं। बताया कि अनिल और नीतू सगे भाई हैं। जबकि सुनील और कृष्णा आपस में सगे भाई हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर देहात क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर शाहपुर गांव में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा गया तो अंदर कच्ची शराब और लाहन बरामद हुआ। फार्म मुर्गी पालन के बजाय शराब का अवैध धंधा चलाया जा रहा था।
टीम लक्सर के इंस्पेक्टर मनोहर पटियाल
हरिद्वार के इंस्पेक्टर संजय रावत
जनपदीय प्रवर्तन के शैलेंद्र उनियाल सहित si नरेंद्र सिंह सोबन सिंह
सिपाही अंकित सुरेंद्र अमित
लव शर्मा दीप चंद ,तुफ़ालू
आदि

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…