तनवीर अली हरिद्वार,
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर,
हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद भी परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल ने बिना हेलमेट, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL), फिटनेस समाप्त हो चुके वाहनों और टैक्स संबंधी अनियमितताओं पर शिकंजा कसा। चेकिंग के दौरान 40 से अधिक वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 10 से अधिक वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई के साथ ही अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों के पालन और दस्तावेज अद्यतन रखने की हिदायत भी दी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
विकास की राह पर आगे बढ़ता शिवालिक नगर: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नवनिर्मित सड़क और हैंडपंप का लोकार्पण,नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार दी जा रही गति…
मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रदेशभर से भागीदारी: अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, विजेता टीमें: पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और टिहरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की धमाकेदार जीत…
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, कार्यशाला में बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’…