हरिद्वार, 10 अगस्त: बीएचईएल हरिद्वार के व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा ‘गुणता चक्र इकाई सम्मेलन’ का आयोजन किया गया । इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने बीएचईएल के उत्कृष्ट प्रदर्शन में गुणता चक्रों की महत्ता पर विशेष जोर दिया । श्री झा ने कहा कि संस्थान के सभी क्रियाकलापों में गुणात्मक सुधार के लिए आवश्यक है कि हम सब इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करें । इस सम्मेलन में 66 गुणता चक्रों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने–अपने क्षेत्र से संबंधित सुधार कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया । निर्णायकों द्वारा विभिन्न मापदंडो के आधार पर इन प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन किया गया । उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन के विजेताओं को अन्य राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिलता है । प्रमुख (क्यू एंड बीई) श्री प्रशांत मांझी ने अपने स्वागत सम्बोधन में सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीक्यू एवं बीई) श्री राहुल बंसल सहित अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे । अपर महाप्रबंधक (बीईएक्स) श्रीमती पूनम सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।