शराब तस्करी के बाद सट्टेबाजी के धंधे में हाथ आजमा रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस टीम ने दबोचा,अवैध शराब पर शिकंजा कसने के बाद सट्टेबाजी कराने की मिल रही थी शिकायत,कथित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अब तक दर्ज किए गए हैं 34 मुकदमे।

थाना कनखल:–पुलिस टीम ने दिनांक 09.08.2023 को चेकिंग के दौरान सट्टे की खाईबाडी करते हुए अभियुक्त नवल किशोर को कुम्हारगढा कनखल से सट्टा सामग्री व ₹3680/- नगदी के साथ दबोचकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0सं0 278/23 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त थाना कनखल से हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ अब तक 34 मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पकड़ा गया अभियुक्त-
नवल किशोर पुत्र कन्हैया लाला निवासी कुम्हारगडा थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण –
- सट्टा पर्ची, नगद ₹3680/-
पुलिस टीम में,
1-कानि0 जसवीर सिह
2-हो0गा0 अनुभव राघव शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।