आज दिनांक 10/08/2023 को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खंड बहादराबाद में रोस्टर अनुसार कुल 13 ग्राम पंचायतों में शिला फलकम की स्थापना की गई, व ग्रामवासियों एवम जनप्रतिनिधियों द्वारा हाथ में मिट्टी लेकर वसुधा वंदन कर पंचप्रण की शपथ ली गई, इसके साथ ही उपरोक्त 13 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, व् प्रत्यक ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका बनाई गई।

साथ ही ग्राम पंचायतों में झंडा रोहण एवम राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत संबंधित ग्राम पंचायतों के स्वतन्त्रता सैनानी एवम शहीदों के परिवारजनों की गरिमामय उपस्तिथि में श्रद्धांजलि दी गई। विकास खंड बहादराबाद में वर्तमान तक कुल 28 ग्राम पंचायतों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है, तथा शेष 52 ग्राम पंचायतों में भी रोस्टर अनुसार दिनांक 15 अगस्त 2023 तक उपरोक्त कार्येक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…