आज मण्डल के मुरादाबाद -गाजियाबाद रेल खण्ड में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान।

मुरादाबाद मण्डल में मण्डल रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह एवम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ( कोचिंग ) श्री सुधीर सिंह के निर्देशानुसार अनियमित एवम् बिना टिकट यात्रा पर पूर्ण रूप से विराम लगाने हेतु समय समय पर मण्डल के अलग अलग रेल खंडों एवम स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 05.08.23 को मण्डल के मुरादाबाद -गाजियाबाद रेलखंड में सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री नरेश सिंह के नेतृत्व में कुल 04 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा 02 जी.आर. पी. स्टॉफ के सहयोग से गाड़ी संख्या 14311 व गाड़ी संख्या 15128 में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाते हुए।अनियमित एवम् बिना टिकट कुल 152 केस पकड़े गए जिनसे ₹ 71930 /= रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया। सुधीर सिंह वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक /कोचिंग उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल

More Stories
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों की दुकानों, डेयरियों, ढाबों और निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी…