जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित,  सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,

तनवीर अली हरिद्वार।

जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर,  सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,

हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार के तत्वावधान में शनिवार को राजा गार्डन जगजीतपुर, कनखल स्थित ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जनपद एवं जिला न्यायाधीश तथा DLSA अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के विशेष दिशा-निर्देशों पर आयोजित हुआ।

​शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं DLSA की सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मुख्य रूप से पॉक्सो (POCSO) एक्ट, यातायात नियमों के पालन और लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी।

​DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी कानूनी मदद या मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंदों को दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता (Free Legal Aid) योजना और प्राधिकरण के अन्य जनहित कार्यों के बारे में भी विस्तार से समझाया।

​कार्यक्रम के दौरान भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष, स्कूल के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You may have missed