ज्वालापुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 शातिर चोर को धर दबोचा।

कोतवाली ज्वालापुर पर वादी वीरेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोक राज निवासी ग्राम उस्तोली घाट जिला चमोली हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार की दिनांक 05.12.2022 को स्वयं की मोटरसाइकिल हौंडा शाइन नंबर UK08AP2590 धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध मे थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 565/2023 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत की गई।घटना के अनावरण के लिए *प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर* द्वारा उप निरीक्षक मनदीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये टीम द्वारा मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु कड़ी सुराग रस्सी पतरासी/घटनास्थल के आसपास कैमरों की सीसीटीवी फुटेज /मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.08.2023 को 01व्यक्ति नन्दन सिंह निवासी ग्राम नैनी सैनी पिथौरागढ़ हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार को मय मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मोटरसाइकिल के साथ नहर पटरी रेगुलेटर पुल ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई।……अभि0 को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।……गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.नन्दर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम नैनी सैनी पिथौरागढ़ हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार।…..बरामद माल
1.मोटरसाइकिल हौंडा शाइन रजि नंबर UK08AP2590
पुलिस टीम में,
1.उ0नि मनदीप सिंह
2.का09 रोहित बरोडिया
3.का0699 दिनेश कुमार शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।