घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 100% नकदी व सिगरेट के डिब्बे बरामद,  नगर कोतवाली पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी का किया खुलासा…

तनवीर अली हरिद्वार।

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 100% नकदी व सिगरेट के डिब्बे बरामद,  नगर कोतवाली पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी का किया खुलासा…

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)।

कोतवाली नगर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत रकम ₹95,370 नकद और 268 डिब्बी सिगरेट बरामद करने में सफलता हासिल की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया निवासी आशु पुत्र अमन ने घर का ताला तोड़कर नकद राशि व सामान चोरी होने के संबंध में कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा (मु०अ०सं० 408/2026, धारा 305 BNS) दर्ज कर जांच शुरू की।

​मामले के त्वरित निस्तारण के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागशी-पथारसी करते हुए आरोपी अमन वर्मा (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार, निवासी इंद्राबस्ती (औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप ध्यानी, कॉन्स्टेबल सुमित कुमार तथा कॉन्स्टेबल जीवन तिवाड़ी शामिल रहे। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

You may have missed