एलपीजी गैस की कालाबाजारी का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़,एलपीजी गैस सिलेंडर से कमर्शियल गैस सिलेंडर में रिफलिंग का चल रहा था खेल,दो आरोपी दबोचे,11 एलपीजी गैस सिलेंडर, नोजल पाइप व कार बरामद।

कोतवाली रुड़की:-जनपद में अवैध गतिविधियों/असामाजिक तत्व पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा 29/07/23 को झिलमिल ढाबे के पास हाईवे पर अवैध रूप से एलपीजी गैस की रीफिलिंग कर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 02 व्यक्तियों को धर दबोचा मौके पर खाद्य आपूर्ती टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर मौके से 11 एलपीजी सिलेंडर और गैस निकालने के लिये उपयोग में लायी नोजल व पाइप तथा एक मारुति सुजुकी स्टीम कार को बरामद की गयी।
बरामदगी
1- 11 एलपीजी सिलेंडर
2- नोजल, पाईप
2- मारुति सुजुकी स्टीम कार
गिरफ्तारी अभियुक्त
1-सुखबीर पुत्र खिछु सिंह निवासी पिसावा थाना पिसावा जनपद अलीगढ उ0प्र0
2-साकीब पुत्र अजमेरी निवासी सलेमपुर थाना जानसट जिला हाथरस उ0प्र0
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 नितिन बिष्ट
2-कानि0 प्रदीप भण्डारी
3-कानि0 अनिल शर्मा शामिल रहें।

More Stories
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…