सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज,
देहरादून। सीनियर सिटीजन दिवस के अवसर पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने क्षेत्रवासियों और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष 24 घंटे का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली 21 मॉडिफाइड रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलों और 3 काली थार व स्कॉर्पियो गाड़ियों को सीज कर दिया।
क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में स्थित निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों और कुछ स्थानीय युवाओं द्वारा बुलेट में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर रैश ड्राइविंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस शोर से बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और छोटे बच्चों को भारी मानसिक तनाव और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन के नेतृत्व में यह सख्त अभियान चलाया गया। सीज किए गए वाहनों में से अधिकतर निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के पाए गए हैं, जिस पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन को दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। भविष्य में क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान की जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

More Stories
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों की दुकानों, डेयरियों, ढाबों और निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी…