माल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) चेतन तनेजा ने स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर …. रोजा मालगोदाम का किया निरीक्षण…..

माल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) श्री चेतन तनेजा ने स्टेकहोल्डर्स के साथ की बैठक और रोजा मालगोदाम का निरीक्षण किया।

दिनांक 28.07.23 तथा 29.07.23 को Sr.DCM (F.S.) श्री चेतन तनेजा द्वारा रोजा स्टेशन पर व्यापारियों के साथ ट्रैफिक बढ़ाने व रोजा मालगोदाम में माल यातायात में आने वाली असुविधा को दूर करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया । PH-53 में रोजा गुड्स के स्वीकृत होने पर कच्चे प्लेटफॉर्म के स्थान पर पक्का प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, सड़क तथा अन्य सुविधाओं में सुधार मार्च 2024 तक कर दिया जाएगा । इसी क्रम में व्यापार को बढ़ाने के लिए रोजा मालगोदाम के आस पास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर मीटिंग का आयोजन किया गया । इसी क्रम में।

  1. के.आर.पल्प व पेपर मिल के मैनेजर श्री अतुल गुप्ता के साथ मीटिंग की और उनके उत्पाद के विषय में जानकारी ली और उनके उत्पाद के ट्रांसपोर्टेशन के सम्बंध में भी जानकारी ली ।
  2. M/s Parijat oil Feeds LTD के भी श्री जगजीत कु. सिंह के साथ (DORB के ट्रैफिक) की जानकारी ली।
  3. M/S DCM Sri Ram Sugar Unit Ajabpur के साथ चीनी व एथोनॉल के उत्पादन और उसके ट्रांसपोर्टेशन सम्बन्धी जानकारी ली ।
    व्यापारी को container की सुविधा के लिए कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य व व्यापारिक प्रतिष्ठान D.P Word के सदस्य व अन्य व्यापारियों के साथ भी मीटिंग हुई । इसके अतिरिक्त रोजा में कंटेनर के माध्यम से लोडिंग व अनलोडिंग की सुविधा के लिए अलग लाइन के विचार पर भी चर्चा हुई । Sr DCM/F.S. श्री चेतन तनेजा ने रेलवे द्वारा माल यातायात को सुगम बनाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों तथा स्टेकहोल्डर्स को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में भी अवगत कराया।
    जंग बहादुर स्टेशन पर हॉफ रेक की साइडिंग के लिए हो रहे कार्य का निरीक्षण किया और वहां आने वाली समस्याओं के निराकरण के भी निर्देश दिए ।
    इसके बाद आज दिनांक 29.07.23 को रामपुर जिले के धमोरा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की साइडिंग का निरीक्षण किया और एफसीआई के अधिकारियों के साथ बैठक की।
    Sr DCM/F.S. श्री चेतन तनेजा ने अवगत कराया कि रेल द्वारा माल यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम, त्वरित होता है।

(सुधीर सिंह)
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल

You may have missed