आन्नेकी के पास निर्मित हो रहा वैली ब्रिज आगामी 10 अगस्त तक बनकर हो जायेगा तैयार: जिलाधिकारी
दिनांक 28 जुलाई,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मोटर मार्ग पर आन्नेकी के पास बरसात से क्षतिग्रस्त हुये सेतु के स्थान पर निर्मित हो रहे वैली ब्रिज को जल्द से जल्द आम जन के लिये उपलब्ध कराने की दृष्टि से वैली ब्रिज का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस वैली ब्रिज को युद्ध स्तर पर तैयार करते हुये आगामी 10 अगस्त तक आम जन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों से जनपद के अन्य पुलों तथा सड़कों के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता श्री सुरेश तोमर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
……………………..

More Stories
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…