डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई (सीईओ) देहरादून द्वारा आयोजित
दो दिवसीय क्षमता निमार्ण कार्यशाला का शुभारम्भ।
विषय: शिक्षा में समालोचनात्मक एवं रचनात्मक विचारधारा
मख्यवक्ता -डॉ0 अनुपम जग्गा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में दिनांक 27.7.2023 को सी0बी0एस0ई0 (सीईओ) देहरादून द्वारा हरिद्वार एवं रूड़की के सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों के लिए क्रिटिकल थिंककिंग (शिक्षा में समालोचनात्मक एवं रचनात्मक विचारधारा ) विषय पर दो दिवसीय ‘कैपिसिटी बिल्डिंग कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता एवं डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी आगन्तुक शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षा में समालोचनात्मक एवं रचनात्मक विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित प्रतिभागियों मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रश्नों का निवारण किया
विचारधाराओं का मार्गीय वर्गीकरण
ब्लूम्स टैक्सोनाॅमी बनाम वैब्स डैप्थ आॅफ नाॅलेज
बिडिंग ब्लाॅक्स आॅफ लाॅजिकल रीजनिंग,
क्रिटिकल बिडिंग ब्लाॅक्स आॅफ प्राब्लम साॅल्विंग
शिक्षण में क्रिटिकल थिंककिंग का समायोजन।कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता डाॅ0 अनुपम जग्गा के साथ डीपीएस रानीपुर से श्रीमती आरती बाटला एवं श्रीमती नीलम भट्ट ने भी सम्बंधित विषय पर अपनी प्रस्तुतिया प्रदान की।इस दो दिवसीय कार्यशाला में हरिद्वार रूड़की के विद्यालयों से आए 50 से अधिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।