मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और सामूहिक बलात्कार के विरोध में आप महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री की इस्तीफे की मांग।

आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार से देवपुरा चौक तक पैदल मार्च निकालकर मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री, प्रधान मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आपकी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि पिछले 80 दिनों से मणिपुर जल रहा है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परंतु राज्य सरकार और केंद्र में बैठे मोदी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगती । पिछले ढाई महीनों से मणिपुर जल रहा है परंतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी विदेशों की यात्रा में मशहूल है महिलाओं के उत्पीड़न पर एक शब्द नहीं बोलते। देश के गृहमंत्री लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। मणिपुर जल रहा है परंतु मोदी जी 38 दलो के साथ बैठक कर लोकसभा की तैयारी में लगे हैं। देश के प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं परंतु देश की मन की बात नहीं सुनते।
आप की प्रदेश सचिव महिला मोर्चा बालेश सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है। मणिपुर में जहां दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म से पूरे देश में आक्रोश है वही भाजपा के मुख्यमंत्री दर्जनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बात करते हैं। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा की संवेदना मर चुकी है ।
आपकी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिद्वार जोन ममता सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है और मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करती है।
प्रदर्शन करने वालो मे विधान सभा उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता देवी, पूजा, शीला देवी, रीना यादव, कमला देवी, आरती, किरन, माया देवी, शुशिला देवी, राजबाला, रीना देवी, सुनीता, रेखा, अंजली एवम अवंतिका रावत, धीरज पीटर, संजय गौतम, विशाल शर्मा, किरन कुमार मौजूद रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।