देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार,कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते 02 आरोपी दबोचे,लगभग ₹20 लाख कीमती, 82 हजार से अधिक ट्रामाडोल टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त।धर्मनगरी में जहर घोलने की तैयारी में थे आरोपी।नशे से कमाई पूंजी से मालामाल बनने का सपना हुआ चूर, अब जेल में बीतेगी कई रातें,समाज में नशे का जहर घोलने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं, एक-एक करके सभी को जेल भेजा जा रहा है :: एसएसपी हरिद्वार।

कोतवाली गंगनहर:—माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।इसी क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा माधवपुर अंडरपास से 02 अभियुक्तों को कार से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए भारी मात्रा में लगभग 82,400 ट्रामडोल टैबलेट के साथ दबोचा गया जिनकी बाजार में कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई।
नाम पता अभि0गण-
1- मोहित पुत्र जसवीर सिह निवासी ग्राम रामपुर निजामपुर थाना देवबन्द
2- इन्द्रेश पुत्र लहरी सिह निवासी ग्राम टिकौला कला थाना मंगलौर हरिद्वार
बरामदगी का विवरणः-
1- अभि0 मोहित से बरामद- 57,500 ट्रामाडोल टेबलेट
2- अभि0 इन्द्रेश से बरामद- 24,900 ट्रामाडोल टेबलेट
3- एक स्विफ्ट कार
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री बी0एल0 भारती (SHO) गंगनहर
2- व0उ0नि0 प्रदीप तोमर
3- उ0नि0 सुभाष चन्द्र
4- हे0का0 रघुवीर सिंह
5- हे0का0 अमित शर्मा
6- का0 दीपक चौधरी

More Stories
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…